बिजनौर में रात्रि कोरोना कर्फ्यू लागू होते ही जमाखोरों ने कालाबाजारी की शूरू

🔹बिजनौर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर फुल कर्फ्यू की आशंका के चलते हो रहीं हैं कालाबाजारी,

बिजनौर में बढ़ते कोरोना संक्रमण और फुल लाॅकडाऊन की आशंकाओं के बीच रात्रि कोरोना कर्फ्यू लागू होते ही शुरू हो गयी है कालाबाजारी, नजीबाबाद में महंगाई को लेकर जनता में आक्रोश जहां रोजमर्रा के होने वाले इस्तेमाल की चीजों के रेट आसमान छू रहे हैं

वही लोगों के कारोबार ना होने से लोग परेशान दिखाई दिए हैं नजीबाबाद में आम जनता का आरोप है कि कुछ व्यापारी गलत तरीके से कालाबाजारी कर रहे हैं समान महंगा बेच रहे हैं कुछ लोगों ने बताया फलों के रेट आसमान छू रहे हैं,

दरअसल जो केला ₹30 दर्जन मिलता था वह आज ₹60 दर्जन मिल रहा है जो सेब ₹100 मिलता था वह ₹160 किलो मिल रहा है तरबूज खरबूजा पपीता अंगूर सभी चीजों के रेट आसमान छू रहे हैं

जो रिफाइंड का कंटर 1300 का होता था वह आज 2400 का है दिलबाग खाने वालों ने बताया दिलबाग 5 रुपए का मिलता था वह छह सात आठ 10 रुपए तक का मिल रहा है यह सीधी सीधी कालाबाजारी कुछ लोग जानबूझकर कर कालाबाजारी कर रहे हैं,

आम जनता ने प्रशासनिक अधिकारियों से कालाबाजारी करने वालों को संज्ञान में लेकर इनके खिलाफ जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई

वही दिलबाग रजनीगंधा के बड़े व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने कोई रेट नहीं बढ़ाया है छोटे दुकानदार सामान ले जाकर बेच रहे हैं महंगा पुराना रेट पर ही दिया जा रहा है सामान स्टॉक ज्यादा ना होने की वजह से छोटे दुकानदारों को सामान कम दिया जा रहा है जिस कारण वह ग्राहक को महंगा दे रहे हैं छोटे दुकानदारों का कहना है बड़े दुकानदारों ने सामान स्टॉक कर लिया है सामान थोड़ा-थोड़ा देकर महंगाई बढ़ा रहे हैं और थोड़ा सामान भी महंगा दे रहे हैं,

बिजनौर में बढ़ते कोरोना संक्रमण और फुल लाॅकडाऊन की आशंकाओं के बीच रात्रि कोरोना कर्फ्यू लागू होते ही शुरू हो गयी है कालाबाजारी.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

नजीबाबाद से अल्ताफ रजा की यह खास रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago