Categories: नूरपुर

सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं नूरपुर में शान्ति समिति की बैठक में बोले= SP City

बिजनौर के नूरपुर थाना परिसर में ईद-उल-अज़हा, कावण यात्रा, व रक्षा बंधन को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया यह बैठक बिजनौर एसपी सीटी प्रवीण कुमार रंजन की अध्यक्षता व हरभजन सिंह के संचालन में संपन्न हुई

बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी वीके मोर्य ने लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे कस्बे के लोगों को जानकारी देते उन्होंने सभी से पर्वो को आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाये जाने की अपील की

एसपी सीटी ने कहा कि नूरपुर में गंगा जमुनी तहजीब बहती है लोग यहाँ की मिशाल पेश करते है। इस बात का भी लोगो को ध्यान देने की जरूरत है।

त्योहार में किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने कहा कि बकरीद पर सामूहिक रुप से नमाज़ न पढ़कर सभी लोगों से अपील है कि अपने अपने घरों में नमाज अदा करे व मस्जिद में जैसे 5 लोग ही वैसे ही नमाज पढ़े।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका की क्या व्यवस्था रहेगी कि हर वर्ष की भांति जैसे कुर्बानी का मलवा जो निकलता है लोग अपने अपने घरों पर रखें बाहर ना फेंके जिससे नगर पालिका द्वारा गाड़ी भेज कर घर घर से उठाया जाएगा और उसको जमीन में गड्ढा खोदकर दफन कराया जाएगा

पानी की पूरी व्यवस्था साफ सफाई की नगर पालिका द्वारा की जाएगी।उन्होंने सभी से निवेदन किया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए त्यौहार को मनाएं बैठक में थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार वर्मा, एसआई शिव कुमार, शहर काजी मोलाना मो अली, आदि मौजूद रहे,

उन्होंने सभी से निवेदन किया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए त्यौहार को मनाएं।

बैठक में थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार वर्मा,एसआई शिव कुमार, शहर काजी मोलाना मो अली,मुफ्ती आदिल,मोलाना फुरकान,प्रधान रईस अहमद,सभासद संगीव जोशी,नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र जोशी ,कारी असरारलहक,कारी रईस,हरभजन सिंह अमन,सभासद शानू,मोलाना फुरकान,मास्टर अशोक कुमार,

नूरपुर से गुलफाम राजा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago