Categories: नहटौर

बिजनौर के नहटौर में चोरो ने घर में घुसकर 3 मोबाइल व 3 एटीएम किए चोरी

Reported By : मोहम्मद फैज़ान | बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 16 जुलाई, 2021

Bijnor: जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर में बीती रात मोहल्ला हाथी वाला मन्दिर के निकट अफ़ज़ाल उर्फ सन्नू के मकान में अज्ञात चोरो ने घर मे घुस कर घर मे रखे तीन मोबाईल तीन ए टी एम एक क्रेडिट कार्ड व पर्स में रखे 52 हजार रुपये ले गये।

सुबह होने पर अफ़ज़ाल की पत्नी व घर पर रह रहे बंगाल निवासी व्यापारी औसाफ ने बताया कि मोबाइल चार्ज पर लगा कर करीब 12 बजे सो गये। जिस के बाद चोरो ने इस घटना को अंजाम दिया है।

उन्होंने आगे बताया कि पर्स में रखा अन्य कागज फोटू व कार्ड आदि बाहर नाली पर पड़े मिले इनके अतिरिक्त कुछ शराब के खाली पव्वे भी नाली के पास पड़े मिले।

मोहल्ले वासियो का कहना है कि मोहल्ले के कुछ लड़के रातो को शराब सुल्फा पीते रहते हैं जिन्होने इस कार्य को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटना की जानकारी ली।

इस आर्टिकल को शेयर करे व ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए बिजनौर एक्सप्रेस पर बने रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के ऐप से अपने फ़ोन पर पाएं रियल टाईम अलर्ट और सभी खबरें डाऊनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

https://youtu.be/Xf_yVkmFerI


नहटौर से मोहम्मद फैज़ान की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Share
Published by

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago