बिजनौर के स्योहारा मे घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, पीड़ित ने एस पी से लगाई न्याय की गुहार

बिजनौर के थाना स्योहारा क्षेत्र से है जहां  एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ,जिसका वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के कारण पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा से मिलकर न्याय की  गुहार लगाई है।

दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र का है जहां 27 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे मौ. मुनीर पर कुछ युवकों द्वारा उनके ही घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से वार किया है। जिससे मुनीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तो हमलावर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

मुनिर का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंचे, तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें 10 घंटे तक थाने में बैठाए रखा और रात में मेडिकल जांच कराकर छोड़ा।

अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है या फिर पीड़ित को इसी तरह न्याय के लिए भटकना पड़ेगा

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago