बिजनौर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बाद हरकत में आई पुलिस ने मुठभेड के दौरान दो चोरो को अवैध शस्त्र सहित किया गिरफ़्तार

बिजनौर के थाना नजीबाबाद पुलिस द्वारा नकबजनी की 02 घटनाओं का अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तगण (एक पुलिस मुठभेड के दौरान घायल) को चोरी किये गये घरेलू सामान, आभूषण, कम्पयूटर सम्बंधी उपकरण आदि सहित गिरफ्तार किया गया व 01 साथी बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

थाना नजीबाबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 21/22 जनवरी 2025 की रात्रि मे थाना नजीबाबाद क्षेत्रान्तर्गत सेन्ट मेरी कॉलोनी में घटित नकबजनी की घटनाओं से सम्बन्धित फुटेज से मिलते जुलते 02 व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल से गांव अकबरपुर चौगांवा से महावतपुर होते हुए गंगनहर के महावतपुर पुल से ग्राम आजमपुर गाजी उर्फ गुढा सराय की तरफ जाने वाले है।

सूचना पर थाना नजीबाबाद पुलिस द्वारा महावतपुर नहर पुल के पास गंगनहर पटरी पर दोनो तरफ रूककर चेकिंग शुरु की गयी। इसी दौरान ग्राम महावतपुर की तरफ से एक मोटर साईकिल पर सवार 02 व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया तो उक्त मोटर साईकिल पर सवार बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग मे एक बदमाश के पैर में गोली लगी तथा इसका एक साथी जंगल की तरफ भागने लगा, जिसे पुलिस द्वारा मौके से ही पकड लिया गया
घायल बदमाश ने अपना नाम चन्दन उर्फ कालू पुत्र राजेश सैनी निवासी मौ० जैतरा फाटक बन्दुकचियान कस्बा व थाना धामपुर जनपद बिजनौर हाल निवासी ग्राम अकबरपुर चौगांवा थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर बताया, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 01 लेडीज अंगुठी (पीली धातू) व 01 जोडी कान के झुमके (पीली धातू) बरामद हुआ।

पकडे गये दूसरे बदमाश ने अपना नाम हरकिशन उर्फ किशन सैनी पुत्र राजेश सैनी निवासी मौ० जैतरा फाटक बन्दुकचियान कस्बा व थाना धामपुर जनपद बिजनौर हाल निवासी ग्राम अकबरपुर चौगांवा थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर बताया, जिसके कब्जे से एक बैग जिसमें एक लेपटॉप, लेपटाप का चार्जर, कम्प्युटर का माऊस, सरिये का टुकडा तथा 01 अंगूठी (पीली धातू) बरामद हुई। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी समीपुर में भर्ती कराया गया। पुलिस मुठभेड की घटना के सम्बन्ध में थाना नजीबाबाद पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ चीफ एडिटर विकास आर्य नजीबाबाद

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago