Categories: बिजनौर

बिजनौर में जानलेवा स्टंट ! ट्रैक्टरों को रस्सी से बांधकर की खींचतान चालकों ने जमकर काटा हुड़दंग

सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए वीडियो बनाने की सनक में युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं बिजनौर में भी युवा स्टंटबाजों के हौसले बुलंद है आए दिन स्टंटबाजी की वीडियो देखने को मिल रही है बर्थडे की वीडियो के बाद ट्रैक्टरों की स्टंटबाजी की वीडियो वायरल हो रही है यही नहीं इस जानलेवा खेल देखने के लिए भारी भीड़ भी जुटी रही।

ट्रैक्टरों चालकों ने  रस्साकशी खींचातानी स्टंट कर सड़क पर हुड़दंग काटा आपको बता दे कि थाना मंडावर क्षेत्र का स्टंट का वीडियो सामने आया है, जिसमें दो ट्रैक्टरों के बीच खींचतान की प्रतियोगिता चल रही है जहां पर दो ट्रैक्टरों को बीच में रस्सी की सहायता से बांधा गया ट्रैक्टर के ऊपर बैठ कर दोनों ड्राइवर स्टंट दिखा रहे है.

इस स्टंट को देखने के लिए बड़ी तादाद में भीड़ भी मौजूद रही कुछ लोग इस स्टंट के वीडियो भी बना रहे है. लेकिन इस जानलेवा स्टंट के दौरान हादसा भी हो सकता है. हादसे से बेखौफ होकर ये लोग अपनी जान के साथ ही दूसरों की जान को भी खतरे में डाल रहे है

दिनदहाड़े और खुलेआम इस तरह से मजमा जमाकर स्टंट करना, ऐसा लग रहा है मानों इन लोगों को किसी भी प्रकार से पुलिस की कार्रवाई का कोई डर नहीं है. इस दौरान मौके पर भारी भीड़ भी जमा होती है। जरा-सी चूक होते ही बड़ा हादसा हो सकता है इस वीडियो के सामने आने के बाद अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ चीफ एडिटर विकास आर्य

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago