बिजनौर के स्योहरा में पीएम आवास योजना में जमकर लूट खसोट, पात्रों ने लगाया डूडा के जेई पर आरोप

▪️स्योहारा में पीएम आवास योजना में गरीबों से जमकर लूट खसोट। गरीबो के आशियाने के नाम पर अवैध वसूली का जेई पर आरोप।

Bijnor:- पीएम मोदी की सबसे बड़ी महत्वकांक्षी योजना जिसके अंतर्गत उनकी मुहिम थी कि देश के हर बेघर को पक्की छत मिले और उसके परिवार को सहारा लेकिन इसी खास योजना के शुरू होते ही गरीबो के हक़ पर डाका डालने के लिए नेता_सरकारी कर्मचारी रूपी दलालों का भी बोलबाला शुरू हो गया था जिसके तहत कहीं अपात्रों को ये सुविधा उपलब्ध करा दी गयी तो कहीं पात्रों से पैसे हज़म करने का सिलसिला शुरू हो गया, और आज कई बरस बीत जाने के बाद भी गरीबो के आशियाने के नाम पर अवैध उगाही निरंतर जारी है,

बात करें ताज़े मामले की तो क्षेत्र में तैनात डूडा विभाग के नए जेई ने ज्वाइन करते ही गरीबो का शोषण शुरू कर दिया है जिसके बारे में बताते हुए पीड़ित ज़ीनत पत्नी मोहम्मद ज़ाकिर निवासी हयात नगर, शमा पत्नी इंतज़ार मोहल्ला हयात नगर, कविता पत्नी प्रेम चंद निवासी मिलकियांन, रईस अहमद पुत्र अब्दुल रशीद मोहल्ला मालियान ने तैनात नए जेई मोहित पर आरोप लगाते हुए बताया कि क़िस्त आवंटित कराने के नाम पर तो कभी जिओ टेक कराने के नाम पर जेई मोहित लगातार उनसे रकम ऐंठ रहा है पैसे न देने पर किस्ते रुकवाने और अन्य धमकियां पीड़ितों को दी जाती हैं,

जेई मोहित की हठधर्मिता का आलम ये है कि तमाम शिकायतों के बावजूद भी अधिकारी उसकी शिकायतों पर संज्ञान नही ले रहे हैं, बताया ये भी गया है कि सत्ताधारी नेताओ का सरक्षण जेई को हासिल है जिनके बलबूते पर जेई अवेध उगाही की हिम्मत कर रहा है और अपनी काली कमाई का एक बड़ा हिस्सा उक्त नेताओ को भी दे रहा है जिस कारण नेता भी उसे बचाने की जुगत में रहते हैं, पीड़ितों द्वारा जेई की शिकायत पीओ औऱ इओ से की गई है जिसके बाद अधिकारियों ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया हैं।

स्योहारा में पीएम आवास योजना में गरीबों से जमकर लूट खसोट। गरीबो के आशियाने के नाम पर अवैध वसूली का जेई पर आरोप।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता इसरार अहमद धामपुर

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago