Categories: धामपुर

बिजनौर के स्योहरा में पत्नी को मौत के घाट उतार गुनाह कबूलने पति पहुँचा थाने

Bijnor:- छोटी मोटी बातों पर अपनो का ही खून बहाना आजकल आम सा हो चला है ऐसी ही एक और घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है सूत्रों के मुताबिक बिजनौर के थाना क्षेत्र स्योहरा के ग्राम सदाफल में बीती देर रात विवाहिता प्रियंका की उसके पति जॉनी ने गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया

युवक को अपनी पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से प्रेम सम्बंध होने का शक था। हत्या के बाद पति स्योहारा थाने पहुंचा और कोतवाल से कहा कि मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो। यह सुनकर सभी पुलिसकर्मी हक्के-बक्के रह गये। जोनी को साथ लेकर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो मामला सच निकला। घर में जोनी की पत्नी की लाश पड़ी थी।

जोनी ने बताया कि उसे पिछले एक माह से अपनी पत्नी पर शक था। उसने पत्नी को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। कल रात उसने पत्नी प्रियंका को किसी व्यक्ति से फोन पर बात करते हुए देखा तो जोनी का खून खौल उठा। दोनों के बीच काफी देर तक तकरार हुई।

इस दौरान जोनी ने गला दबाकर प्रियंका की हत्या कर दी।प्रियंका की शादी जानी के बड़े भाई दीपक से हुई थी दीपक की दुर्घटना में मरने के बाद जॉनी से उसकी शादी करा दी गई थी जिसके बाद उसे भी पुत्र हुआ था

सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का मुआयना करते हुए प्रियंका शव पीएम को भेजते हुए आरोपी को गिरफ्तार करते हुए सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं…👇

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता इसरार अहमद धामपुर

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago