जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा औचक निरीक्षण, बिना मास्क लगाये दिखे विकास अधिकारी मोहित कुमार

▪️ग्राम विकास अधिकारी मोहित कुमार कोविड-19 को दर किनार करके बिना मास्क लगाये ही निरक्षण कराते देखें गए,

▪️नदारद मिले सफाईकर्मियों को किया सस्पेंड

Bijnor: हल्दौर जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सड़ियापुर व ग्राम बिसाठ का औचक निरीक्षण करके गाँवो की सफाई व्यवस्था व पंचायत भवनों के निर्माण कार्यो की गुणवत्ता देखी गयी वही ग्राम बिसाठ में डीपीआरओ के सामने ग्राम विकास अधिकारी मोहित कुमार कोविड-19 को दर किनार करके बिना मास्क लगाये ही निरीक्षण करते हुए देखे गये,

जिससे डीपीआरओ उनसे नाराज़ दिखे जानकारी के अनुसार शनिवार को डीपीआरओ सतीश कुमार ग्राम सड़ियापुर पहुचे जहा उन्हें गंदगी देखने को मिली तथा गांव में तैनात सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारद मिले गैर हाजिर सफाई कर्मचारियों के विषय मे ग्राम प्रधान ने डीपीआरओ को बताया कि तीनों सफाई कर्मचारी बिना बताये ही गैर हाजिर है,

जिन्हें डीपीआरओ ने तत्काल सस्पेन्ड करके उक्त गांव में अन्य सफाई कर्मचारियों की तैनाती कर दी ग्राम सड़ियापुर में बन रहे पंचायत भवन की गुणवत्ता डीपीआरओ को सही नही मिली जिसके सम्बन्ध में उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को सख्त लहजे में समझाते हुए तत्काल गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के आदेश दिये।

सड़ियापुर के बाद डीपीआरओ ग्राम बिसाठ पहुचे निरीक्षण के दौरान बिसाठ के ग्राम विकास अधिकारी कोरोना से बेख़ौफ़ होकर बिना मास्क लगाये ही निरक्षण कराते रहे जबकि डीपीआरओ सारे समय अपने चेहरे को मास्क से ढके रहे। डीपीआरओ ने बताया कि उनके द्वारा पूरे जनपद में औचक निरीक्षण करके सफाई व निर्माण कार्यो को देखा जा रहा है उन्होंने बताया कि सभी कार्य शासन की मंशा के अनुरूप कराये जाएंगे।

Report by bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago