बिजनौर के रहीमिया पब्लिक स्कूल मे अकीदत से मनाई गई ईद ए मिलाद उल नबी ।

रहीमिया पब्लिक स्कूल मे ईद मिलाद उन नबी अकीदत से के साथ मनाया गया । इस्लामी महीने राबियउल अव्वल की 12 तारीख को हजूर स० का यौमे पैदाइश व वफात का होता है। कार्यक्रम का आरंभ कुरान खवानि से हुआ जिसके अंत मे पूरे देश के अमनो अमान के लिए दुआ की गई ।

इस अवसर पर दुनिया मे चल रहे कोविड 19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पूरी तरह ध्यान रखा गया |कार्यक्रम मे सम्मिलित सभी लोगों ने मास्क पहन रखा था |इस अवसर पर वली उर रहमान ,महक फातिमा , नजिहा अली आदि ने तकरीर पेश की जिसका विषय हजूर स० की सीरत मुबारक ओर उनकी जीवन शैली पर था | इसके साथ ही माहम रहमान ,समर अली,अनस शंसी,नूर फातिमा ,जिया खान आदि ने हमदों नात बड़े दिलकश अंदाज मे पेश की ।

इस अवसर पर सेक्रेटरी मुस्लिम फंड श्री मुजीब उर रहमान ,मैनेजर मुस्लिम फंड श्री अब्दुल रहमान ,मैनेजर रहीमिया पब्लिक स्कूल श्री रिज़वान उल्लाह खान ओर श्री आतिफ अली उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन विधालय प्रधानचार्या श्रीमती फातिमा इरम ने किया । श्रीमती उस्माना नाहिद ने कार्यभार संभालते हुए सबी लोगों को मिठाई वितरित की ओर धन्यवाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया ।

बिजनौर से आक़िफ़ अंसारी की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago