श्रावण मास में मोटा महादेव मंदिर पर शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

मंडावली/नजीबाबाद:-   कोरोना वैश्विक महामारी के चलते यूपी व उत्तराखंड सरकार ने कावड़ यात्रा पर पहले ही रोक लगा दी है। सावन मास के पहले सोमवार को मोटा महादेव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में शिवभक्तों ने जलाभिषेक के साथ भगवान आशुतोष को नमन किया। श्रावण मास के शिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिवभक्त इस वर्ष श्रावण यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। शिवभक्तों ने श्रावण मास के पहले सोमवार को शिव मंदिरों पर पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भगवान शिव की आराधना की। स्वयंभू मोटा महादेव सिद्ध पीठ मंदिर पर पंडित शशिनाथ ने शिव मंदिर पहुंचे शिव भक्तों को पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कराया। प्रात: से ही शिवभक्तों ने मोटा महादेव मंदिर पहुंचकर श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया।

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मोटा महादेव और नगर के शिव मंदिरों पर शिवभक्तों ने भगवान शिव की आराधना की। अनेक श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों पर शिव चालीसा और शिव पुराण का पाठ किया। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित शिव मूर्ति पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को नमन किया।

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago