बाइडेन से टिकैत की गुहार, ट्वीट में टैग कर कहा- भारत में किसान कर रहे प्रदर्शन, PM मोदी से करें चर्चा।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 24 सितंबर , 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात को वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात पर हर किसी की नज़रें टिकी है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने भी इस मीटिंग से पहले जो बाइडेन को ट्विटर के जरिए एक संदेश दिया है ।

कहा है कि पीएम मोदी के साथ हमारे मसलों पर भी चर्चा करें। किसान नेता राकेश टिकैत ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को टैग करते हुए ट्वीट किया कि भारतीय किसान पीएम मोदी की सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 11 महीने में 700 से अधिक किसान इस बीच मर चुके हैं। इन काले कानूनों का वापस होना जरूरी है।पीएम मोदी के साथ अपनी मीटिंग में हमारे मुद्दों पर भी ध्यान दे।

आपको बता दें कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे (भारतीय समयानुसार) व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच होने वाली ये पहली बैठक होगी. इस दौरान दोनों देशों के संबंध, निवेश, कोरोना संकट, अफगानिस्तान समेत अन्य मसलों पर बातचीत की जाएगी।

एक साल से जारी है किसानों का प्रदर्शन
अगर किसानों के प्रदर्शन की बात करें तो भारत सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. राकेश टिकैत की अगुवाई में दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन हो रहा है, जबकि दिल्ली-सिंघु बॉर्डर, दिल्ली-टिकरी बॉर्डर पर भी किसानों का जमावड़ा है.

पिछले एक साल से किसानों का हल्ला बोल जारी है. किसानों की मांग है कि तीनों कानूनों को वापस लिया जाए और एमएसपी की गारंटी दी जाए. किसान संगठनों और सरकार के बीच कई दौर की चर्चा हो चुकी है, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई है. हालांकि, अब लंबे वक्त से दोनों पक्षों के बीच बातचीत भी बंद हो चुकी है. सरकार ने तीनों कानून को वापस लेने से इनकार किया है।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago