बिजनौर की बेटी काजल बनी IPS जानिए उनके इस संघर्ष की कहानी

बिजनौर जिले के हीमपुर थाना इलाके के गांव फतेहपुर कलां गांव के रहने वाले देवेंद्र सिंह की बेटी काजल सिंह ने UPSC की परीक्षा पास कर अपना ही नही बल्कि अपने माता पिता दादा दादी व ज़िले का नाम रोशन कर दिया है

देवेंद्र सिंह के कोई लड़का नही है दो बेटियां है लेकिन काजल के पिता देवेंद्र सिंह को बेटा न होने का कोई गम नही है। बल्कि काजल के पिता अपनी बेटी को ही अपना बेटा मानकर पढा रहे थे।

यूपीएससी में परीक्षा पास कर बिजनौर जिले की बेटी काजल सिंह ने 202 रैंक प्राप्त की है। जिसके चलते काजल सिंह का आईपीएस बनना लगभग तय है। मीडिया को काजल सिंह ने अपने अनुभव और संघर्ष की कहानी बताई।

काजल सिंह ने बिजनौर के सेंटमैरी स्कूल से कक्षा 4 तक पढ़ाई की और उसके बाद काजल ने अपना जिला छोड़ राजस्थान के वनस्थली से पढ़ाई पूरी की है। कुछ समय कोटा में यूपीएससी की कोचिंग ली और उसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली।

साल 2017 में काजल ने यूपीएससी की दोबारा तैयारी की और साल 2020 में आये PCS की परीक्षा में 36 वी रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर बनी लेकिन काजल का लक्ष्य अभी पूरा नही हुआ था काजल ने फिर तैयारी शुरू की और यूपीएससी 2020 में कल ही आये परीक्षा परिणाम में काजल ने 202 वी रैंक पाई और सीधे IPS पर बन गयी।

बेटी की सफलता पर घर पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है परिवार और रिश्तेदारो में खुशी की लहर दौड़ रही है। बिजनौर के एक किसान की बेटी ने आईपीएस की परीक्षा पास करने का श्रेय अपने माता पिता और दादा दादी को दिया है

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago