1 साल बाद खुलें प्राइमरी स्कूल, सी एम योगी ने स्कूल का दौरा कर छात्रों से की बात।

कोरोना महामारी की वजह से करीब 1 साल बाद कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल आज से खुल गए है । सरकार द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि स्कूलों में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ के एक प्राथमिक स्कूल का दौरा किया और छात्रों से बात की।

इस मौके पर सरकारी स्कूलों को गुब्बारों से सजाया गया । वहीं 13 मार्च को प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह मनाया जाएगा । इसके तहत हर ब्लॉक में संगोष्ठी का आयोजन होगा । इस आयोजन के लिए 4.62 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।

गौरतलब है कि 13 मार्च 2020 से ही पिछले वर्ष कोरोना महामारी की संक्रमण के कारण स्कूलों को बंद किया गया था । तब से स्कूल बंद ही थे चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोला गया है । पहले कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खोले गए उसके बाद कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल खुले। अब प्राइमरी स्कूलों को खोला गया है। स्कूल खुलने पर 100 दिन का विशेष अभियान संचालित किया जाएगा।

वहीं 13 मार्च को आयोजित संगोष्ठी में जनप्रतिनिधियों, सांसदों, विधायकों आदि को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जाएगा । समारोह में सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, अभिभावकों व कुछ विद्यार्थियों को भी बुलाया जाएगा । कार्यक्रम में खानपान की व्यवस्था भी रहेगी ।

रिपोर्ट : ब्यूरो चीफ़ बिजनौर एक्सप्रेस

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago