Categories: साहनपुर

Bijnor: साहनपुर में दो पक्षों के विवाद को सुलझाने गयीं साहनपुर पुलिस खुद विवादों में उलझी,

▪️साहनपुर पुलिस पर महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट का आरोप,

▪️पुलिस पर घरों के समान को तोडफ़ोड़ करने का भी आरोप,

▪️पुलिस ने भी महिलाओं पर लगाया अभद्रता व गिरेवान पकड़ने का आरोप,

नजीबाबाद थाना क्षेत्र की नगरपंचायत साहनपुर में दो पक्षों में चल रहे विवाद ने कल विकराल रूप धारण कर लिया जब पुलिसकर्मियों और महिलाओं के बीच बात हाथापाई तक पहूच गयीं,

बिजनौर न्यूज़:- नजीबाबाद तहसील के कस्बा साहनपुर के एक मोहल्ला में दो पक्षो में मामूली कहासुनी को लेकर हुआ विवाद जिसनें कुछ ही घंटों में विकराल झगड़े का रूप ले लिया, मजबूरन साहनपुर पुलिस चौकी इंचार्ज कमल किशोर को थाने से पुलिस फोर्स को मंगाना पड़ा चौकी प्रभारी कमल किशोर का कहना है कि शिकायत मिलने पर पुलिस मामले को सुलझाने के लिए मौके पर पहुंची थीं आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया व जिसके बाद विवाद बढ़ा,

नगर पंचायत साहनपुर के मोहल्ला मेमरान निवासी उस्मान की लड़की फातमा ने किसी बात को लेकर अपने पड़ोस के ही शमा नाम की लड़की के विरुद्ध पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया था। इस शिकायती पत्र को लेकर पुलिस चौकी साहनपुर से सिपाही शमा के घर पहुँचे थे। मौके पर मौजूद शमा के भाई फिरोज ने कार्यवाही करने को मना किया जिसको लेकर पुलिस और फिरोज में गरमा गरमी हुयी और पुलिस ने जैसे ही फिरोज को पकड़ने की कोशिश की वह पुलिस से छूटकर भाग गया। शमा व फातमा के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने जबर्दस्ती उनके घर मे घुसकर सामान के साथ तोड़ फोड़ की साथ ही साथ घर मे उपस्थित लोगों व बच्चों को भी पीटा।

सूत्रों के अनुसार फिरोज के सिर में गंभीर चोट है जिसको मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया हैं!

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago