बिजनौर के नगीना में भाभी पर बुरी नियत रखने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

बिजनौर के नगीना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पितनहेडी निवासी एक महिला ने 8 अप्रैल को एसपी के समक्ष पेश होकर प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसकी शादी 2 मई 2011 को नगीना क्षेत्र के ग्राम शेखपुरा तुर्क निवासी जाकिर के पुत्र सरफराज के साथ हुई थी

उसके मायके वालों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था लेकिन शादी के बाद से ही पति सरफराज वह देवरगण नासिर इकबाल अबूसा वे लुकमान ,ससुर जाकिर सास व ननद दहेज में ₹500000 लाने की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे

और उसे घर से निकाल दिया 3 माह बाद पति सरफराज उसे मायके से अपने घर शेखपुरा तुर्क ले गया जहां देवर लुकमान ने पति की गैर मौजूदगी में कमरे में घुसकर कपड़े फाड़ दिया और बलात्कार करने का प्रयास भी किया

शिकायत करने पर सास ससुर ननद ने उल्टा उसे ही बुरा भला कहा थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दौरे ने बताया कि मुकदमे के नामजद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 /511, 377, 323, 506, 147 तथा 498 ए व 3/4 दहेज अधिनियम के तहत दर्ज

मुकदमे के 8 आरोपियों में से एक आरोपी लुकमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है फरार चल रहे सात आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें भी जेल भेज दिया जाएगा

भाभी पर बुरी नियत रखने वाले को पुलिस ने भेजा जेल.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

नगीना से मोहम्मद अलीम सलमानी की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago