नजीबाबाद में बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट हुआ शूरू हर रोज़ 400 से 500 सिलेंडर होगें रिफिल

Bijnor: ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे जनपद बिजनौर के मरीजों के लिए आखिरकार जनता की आवाज रंग ले आई पिछले 15 दिनों से बंद पड़ी गोयल गैस एजेंसी का संचालन प्रशासन की हरी झंडी के बाद शुरू हुआ,

दरअसल बिजनौर की तहसील नजीबाबाद में प्रशासन द्वारा ऑक्सीजन प्लांट को देखते हुए कोविड अस्पताल तो बना दिया गया था लेकिन अस्पताल की घोषणा होते ही ऑक्सीजन प्लांट को बंद कर दिया था

आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं की गई थी जिसको लेकर मरीज उत्तराखंड से ऑक्सीजन मंगवाने को मजबूर थे

कोविड अस्पताल के लिए भी ऑक्सीजन हलदौर से मंगाई जा रही थी जिससे ऑक्सीजन की डिलीवरी में देरी होने से कई मरीज ऑक्सीजन की किल्लत से जूझते देखे गए थे

प्राइवेट अस्पतालों और घरों में इलाज करा रहे कई मरीजों की तो ऑक्सीजन की किल्लत से मौत हो गई थी जनप्रतिनिधि एवं मीडिया कर्मियों द्वारा मुद्दा उठाए जाने पर प्रशासन ने सुध ली और किसी तरह ऑक्सीजन प्लांट को चालू कराया । मरीजों के तीमारदारों का आरोप है कि ऑक्सीजन के लिए जटिल प्रक्रिया रखी गई है

नजीबाबाद में गोयल ऑक्सीजन प्लांट शूरू होने से जनता ने ली राहत की सांस.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

https://youtu.be/0KUvvxYWcoU

नजीबाबाद से अल्ताफ रजा की यह खास रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago