Categories: नहटौर

जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में फंसा गुलदार ग्रामीणों में दहशत

बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम मुर्शदपुर दिल्ली में जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में गुलदार आकर फंस गया, जिससे गांव व आसपास के गांव क्षेत्र में दहशत का माहौल छा गया

इस घटना को देखते हुए मौके पर दर्जनों ग्रामिण जमा हो गए, ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारी को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग के एसडीओ हरि सिंह और रेंजर एस के मठपाल सूचना पर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

वन विभाग के अधिकारियों ने जैसे हीगुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया तो गुलदार जाल से निकल कर जंगल में भाग गया। वन विभाग के अधिकारियों ने गुलदार को पकड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

यह घटना उस वक्त हुई जिस वक्त वहां पर लोग जमा हो गए थे गुलदार डर की वजह से जाल से निकल कर भाग गया। गुलदार के जाल से निकलकर भागने पर ग्रामीणों व आस-पास के गांव क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोई भी गांव वाला अकेला जंगल में ना जाए और किसान लोग भी जब जंगल में काम करने के लिए जाए तो बहुत समझदारी के साथ जाए और टोलियां बनाकर जाए

रिपोर्ट- मोहम्मद फैज़ान नहटौर

©Bijnor Express

Share
Published by

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago