बिजनौर में आज होने MLC चुनाव को लेंकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, 12 मतदान केंद्र व 12 ही बूथों पर आज होगा मतदान

Bijnor: आज होने वाले विधानपरिषद सदस्य चुनाव के लिए आज वोट पड़ने है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने मुक्कमल तैयारियां कर ली है जिसको लेकर कल कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टिया रवाना हो गई थी, आज सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक बिजनौर में 12 मतदान केंद्र व 12 ही बूथों पर मतदान की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी

आज सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक एमएलसी यानी विधानपरिषद सदस्य के लिए मुरादाबाद-बिजनौर सीट पर चुनाव होगा। मुरादाबाद-बिजनौर सीट पर भाजपा उम्मीदवार सत्यपाल सैनी व समाजवादी पार्टी से अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय मलिक उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे है।

12 मतदान केंद्र व 12 ही बूथों पर 2978 मतदाता कल अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर पैरा मिलेट्री फोर्स लगाई गई है साथ ही यूपी पुलिस व महिला कॉस्टेबल की ड्यूटी भी लगाई गई है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इनतजाम किये गए है साथ ही सीसीटीवी कैमरों के ज़रिए भी निगरानी रखी जायेगी।

बिजनौर में होने MLC चुनाव को लेंकर पुलिस प्रशासन अलर्ट। 12 मतदान केंद्र व 12 ही बूथों पर मतदान की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर देख सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago