Categories: साहनपुर

नजीबाबाद के कस्बा साहनपुर में वीरेंद्र कुमार प्रजापति ने इफ्तार कराकर पेश की हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल

▪️साहनपुर में हिन्दू मुस्लिम ने मिलकर किया रोज़ा इफ्तार।

नजीबाबाद के कस्बा सहानपुर में कल हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली मोहल्ला रवापुरी निवासी विरेंद्र कुमार प्रजापति ने कल अपने निवास स्थान पर रोजा इफ्तारी कराई विरेंद्र कुमार ने सभी मुस्लिम भाइयों को रोजा इफ्तारी करने को कहा तो मुस्लिम समाज के लोग भी अपनी गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए सैकड़ों की तादाद में वीरेंद्र कुमार प्रजापति के निवास स्थान पर रोजा इफ्तारी करने के लिए पहुंचे

सैकड़ों की तादाद में बच्चे नौजवान वह बुजुर्गों को देखकर विरेंद्र कुमार प्रजापति भी गदगद हो गए सभी मुस्लिम भाइयों को आगे बढ़कर अपने गले लगाया और रोजा इफ्तारी पर आने का धन्यवाद किया सभी मुस्लिम भाइयों के साथ रोजा इफ्तार का टाइम होने पर वीरेंद्र कुमार प्रजापति व उनके परिवार वालों ने भी मुस्लिम भाइयों के साथ रोजा इफ्तार कर हिंदू-मुस्लिम एकता को कायम रखा।

नजीबाबाद में हिन्दू मुस्लिम ने की मिलकर की रोज़ा इफ्तार। वीरेंद्र कुमार प्रजापति ने इफ्तार कराकर पेश की हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल‌‌‍, आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी देख सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

साहनपुर से हमारे संवाददाता नसीम अहमद की रिपोर्ट।

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago