डॉ० रचना जैन के जन्म दिन पर कविता के माध्यम से किया स्मरण

प्रिय बहन डॉ रचना जैन के जन्म दिन पर उनकी स्मृतियों को बहुत स्मरण करते हुए मन वेदना से भरा है । 29 जनवरी 2011 को रचना बहन को काल के क्रूर हाथों ने हमसे छीन लिया। आप रमा जैन डिग्री कॉलेज में समाज शास्त्र की प्रवक्ता थी।  महिलाओं पर किए उनके शोध पर महामहिम राज्यपाल के कर कमलों से पीएचडी की डिग्री प्रदान की गयी थी।वैसे तो हर पल रचना की याद आती है पर प्रिय रचना पर कल रक्षाबंधन पर बहुत मिस किया। हर क्षण बस यही अहसास होता रहा है:- अजय जैन वरिष्ठ कवि/पत्रकार

कलाई सूनी हो गई

रोशन था जिससे हमारे घर का अंगना
छीन लिया काल ने वो कोहिनूर नगीना
     कलाई मेरी सूनी हो गई
    माथे की रोली कहीं खो गई
    साथ बिताए जो जीवन के पल
    क्यों अचानक गहरी निद्रा सो गई
याद आती रहेगी सदैव मुझे प्यारी बहना
आंसुओ ने सीख लिया खामोशी से ‘बहना’
होठो ने सीख लिया चुप्पी से रहना तुम्हारी लगाई बगिया भूल गई महकना तुम्हारी प्यारी चिड़िया भूल गई चहकना
जाने वाले आते नही पड़ेगा यूं ही वेदनाओं में रहना
  याद आती रहेगी सदैव मुझे प्यारी बहना
राजलक्ष्मी का विश्वास थी
कमल अजय का एहसास थी
भव्य नूतन रिश्तो का मधु मास थी
सबकी सुरक्षा का आभास थी
कम उम्र में बहुत नाम फैलाया ऐसी मेरी प्यारी बहना
याद आती रहेगी सदैव मुझे प्यारी बहना
यथा नाम तथा गुण हो तुम,
प्रकृति की हो अनमोल रचना
सृजन किया तुमने शिक्षा जगत में
संघर्षो से नहीं सीखा कभी घबराना
वेदनाओं के विष को यूं ही जीवन भर पड़ेगा पीना
याद आती रहेगी सदैव मुझे प्यारी बहना
शब्द पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आपका भाई
अजय जैन,नजीबाबाद

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago