अखिलेश व योगी एक ही होर्डिंग पर होर्डिंग लगाने वाले की पुलिस कर रही है तलाश: जानिए क्यों

लखनऊ : राजधानी की सड़कों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर एक साथ होर्डिंग पर लगी दिखी। होर्डिंग मे अखिलेश यादव पर मुकदमे कराने और सीएम पर मुकदमे हटाने की बात का जिक्र किया जा रहा है. ये पोस्टर लखनऊ के 1090 चौराहे पर लगाया गया है

ऐसा माना जा रहा है कि ये पोस्टर अखिलेश यादव पर किए गए मुकदमे के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही लगाए हैं, हालांकि बाद में इन पोस्टर को हटा दिया गया । इस होर्डिंग पर मुरादाबाद में पत्रकारों की पिटाई के मामले में अखिलेश यादव पर दर्ज मुकदमे और मुख्यमंत्री योगी पर से हटाए गए मुकदमों का जिक्र है।

होर्डिंग लगने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस होर्डिंग लगाने वाले की तलाश कर रही है। होर्डिंग को हटा दिया गया है लेकिन इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। होर्डिंग का शीर्षक मुकदमे लगाएं और मुकदमे हटाएं दिया गया है।

अखिलेश यादव की फोटो के नीचे आईपीसी की धारा 147 (दंगा), 342 (गलत तरीके से रोकना) और 323 (चोट पहुंचाने) का जिक्र है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी की तस्वीर के नीचे आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 153 ए, 295, 297, 307, 336, 435, 504, 506 व 527 का जिक्र किया गया है।

रिपोर्ट : ब्यूरो चीफ़ बिजनौर एक्सप्रेस

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago