बिजनौर प्रशासन के दावो की पोल खोलती ये तस्वीरें बेड के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं मरीज, आज बिजनौर में रिक्शा में लेटी महिला को नही मिल पाया बेड बीमार महिला को रिक्शा में दिया गया आक्सीजन
बिजनौर का स्वास्थ्य महकमा और प्रशासन भले ही लाख दावे करे कोविड संक्रमण मरीज़ों के भर्ती होने और ऑक्सिजन मिलने के लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बया कर रही हैं। तस्वीरों में दिख रही महिला को सरकारी अस्पताल ने ना तो भर्ती किया और ना ही इलाज किया
जिसकी वजह से सड़क पर ई-रिक्शा पर लेटी बीमार महिला निजी डॉक्टरों के चक्कर काटती नज़र आ रही है लेकिन कोई भी एडमिट करने को तैयार नही है, ये तस्वीरे है बिजनौर शहर की जो आपको झकझोर कर रख देंगी।
ई-रिक्शा पर लेटी महिला का नाम रेशमा है जो पिछले तीन दिन से बुखार और शरीर मे ऑक्सिजन की कमी को झेल रही है। रेशमा और उसके पति की माने तो ये सरकारी अस्पताल में भर्ती होने गई थी लेकिन ना तो इन्हें भर्ती किया और ना ही डॉक्टर ने देखा साथ ही ऑक्सिजन भी नही मिल पाई।
भीषण गर्मी में ई-रिक्शा पर लेटी रेशमा की ऑक्सिजन चल रही है। पति पत्नी निजी डाक्टर की तलाश में सड़कों की धूल फाँख रहे है कि किसी डॉक्टर का दिल पसीज जाए ताकि उसे अस्पताल में भर्ती कर ले लेकिन कोई भी रेशमा की सुध लेने के लिए तय्यार नही है ऑक्सिजन सिलंडर के सहारे रेशमा की सांसे चल रही है।
बिजनौर में गरीब की बेबसी का अंदाजा इस तस्वीर से लगाया जा सकता है। मरीज एंबुलेंस का खर्चा उठाएं या डॉक्टर की फीस का इसी बेबसी के चलते एंबुलेंस का खर्चा बचाने के लिए ई रिक्शा में ही ऑक्सीजन सिलेंडर रखकर खुद को डॉक्टर के दिखाने जाती महिला को आप खुद देख सकते है।
बिजनौर की जमीनी हकीकत ई-रिक्शा में ऑक्सीजन लेती मरीज़. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं
https://youtu.be/bzVJggxjtOg
बिजनौर से तुषार वर्मा की यह रिपोर्ट
©Bijnor Express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…