बिजनौर के सिनेमाघरों में भी पठान हुईं रिलीज, सलमान की झलक देख फैंस हुए क्रेज़ी

▪️बिजनौर में पठान फ़िल्म सिनेमाघरों हुई रिलीज़, पुलिस, प्रशासन व ख़ुफ़िया तंत्र रहे मुस्तैद

बिजनौर में पठान फ़िल्म सिनेमाघरों हुई रिलीज़ सिनेमा घरों में पुलिस व ख़ुफ़िया तंत्र रहे मुस्तैद। सीओ व एसडीम ने भी सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा

शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ आज देशभर के थिएटरों पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म की रिलीजिंग से पहले सिनेमा हॉल संचालकों ने कई जगह डर और असमंजस का माहौल रहा हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से बिजनौर, धामपुर, चाँदपुर ,नजीबाबाद के सिनेमा घरों में पुलिस की तैनाती रही।

सुरक्षा के लिहाज से सिनेमाघरों में पुलिस व ख़ुफ़िया तंत्र मुस्तेद रहे बिजनौर के एसआरएस मॉल में दो स्क्रीन पर रोजाना पठान मूवी के 9 शो चलेंगे नजीबाबाद के एस जी अल थियेटर में भी रोजाना पठान मूवी के 10 शो चलेंगे पहले दिन ज़िले के सभी सिनेमा घरों में हाउस फूल रहा वहीं फिल्म के विरोध में हिंदू संगठन भी सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं.

इसके चलते आज का दिन गहमागहमी भरा रहा नजीबबाद सीओ व एसडीएम ने सिनेमा हॉल का दौरा किया एसडीएम ने बताया मिश्रा ने बताया कि ‘पठान’ फिल्म रिलीज़ के चलते सिनेमा हॉलों के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है शांति वयवस्था कायम है कही भी कोई अनहोनी व अप्रिय घटना नही हुई है पब्लिक पिक्चर देखने आ रही है अच्छा मौहोल बना है

आप को बताते चलें कि फिल्म पर विवाद उसके ‘बेशर्म रंग’ गाने से शुरू हुआ था. इस गाने में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने केसरिया रंग की बिकनी पहनकर हॉट डांस किया है. हिंदू संगठनों का कहना है कि इस बिकनी के रंग और गाने के बोल के जरिए केसरिया को बेशर्म रंग बताने की कोशिश की गई है. जबकि यह त्याग और बलिदान का रंग है, जिसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है.

बिजनौर में पठान फ़िल्म सिनेमाघरों हुई रिलीज़ सिनेमा घरों में पुलिस व ख़ुफ़िया तंत्र रहे मुस्तैद। सीओ व एसडीम ने भी सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ विकास आर्य नजीबाबाद

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago