Categories: अफजलगढ़

डॉ० सर्वेश निराला पर कार्यवाही न होने से लोगों में आक्रोश

डॉ० सर्वेश निराला पर कार्यवाही के नाम पर मात्र स्थानांतरण, डॉ० साहब को वह भी स्वीकार नहीं। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष शमशाद हुसैन ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों व मुख्यमंत्री से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की।

नजीबाबाद न्यूज:- शमशाद हुसैन जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा बिजनौर ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात रहे डॉक्टर सर्वेश निराला क्रियाकलापों की जांच करा कर उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई कराने के लिए अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को पत्र प्रेषित करेगी।

डॉक्टर सर्वेश निराला के द्वारा नजीबाबाद में तैनात रहते हुए भारी अनियमितताएं बरती गई है अवैध वसूली झोलाछाप डॉक्टरों से उनके द्वारा की गई। गत दिनों मंडी समिति नजीबाबाद के सचिव से हमसाज होकर व्यापारियों का कोरोना का टेस्ट किया गया। उसमें भी रुपए लेने का आरोप इनके ऊपर है। जिन व्यापारियों के द्वारा पैसा नहीं दिया गया उन्हें उनके द्वारा कोरोना पॉजिटिव कर दिया गया। नजीबाबाद के पत्रकार नईम सिद्दीकी जब अपने इलाज के लिए डॉक्टर सर्वेश निराला के पास पहुंचे तो इनके द्वारा अभद्र व्यवहार गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई।

एक मरीज ने मोबाइल पर जब डॉक्टर सर्वेश निराला अपने इलाज के बारे में बात कि तो उसके साथ भी बहुत बदतमीजी गाली गलौज की गई। जिसकी ऑडियो काफी वायरल हुई। हद तो तब हो गई जब डॉक्टर सर्वेश निराला ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिजनौर के साथी गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। जिसकी ऑडियो वायरल हुई और विभाग की बहुत किरकिरी हुई। विगत दिनों पूर्व डॉक्टर सर्वेश निराला खुद ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी बन गए आदेश जारी कर दिया नजीबाबाद कोई मेडिकोलीग नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अपने जूनियर डॉक्टर फ़ैज़ हैदर जैदी की वजह से किया और उन्हें एक षड्यंत्र के तहत भ्रष्टाचार का आरोप लगवा कर निलंबित कराने का प्रयास भी किया गया। जांच में डॉक्टर फ़ैज़ हैदर जैदी निर्दोष पाए गए अब डॉक्टर सर्वेश निराला का ट्रांसफर अफजलगढ़ को हो गया है और वह नजीबाबाद में ही रहना चाहते हैं।सोमवार को उन्होंने अपने चहेते जिनके वह काम आते हैं उनसे एक ज्ञापन सीएमओ बिजनोर के खिलाफ  एसडीएम को दिलाया है जिसमें आशाओं व एएनएम से डॉ सर्वेश तारीफ कराई गई है। डॉ० सर्वेश ने अपने आला अधिकारी सीएमओ बिजनोर के खिलाफ हाय हाय के नारे लगवाए गए। उनका ट्रांसफर रुख जाए आदि की आशाओं से माँग कराते हुए विरोध प्रदर्शन भी कराया गया।

विभाग के लिए काम करने की अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा डॉ सर्वेश निराला के क्रियाकलापों उनकी कार्यशैली उनकी संपत्ति की जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एडी स्वास्थ्य विभाग को पत्र प्रेषित करके करेगे। ताकि इनके द्वारा जो विभाग की छवि खराब की गई है उसका पता चल सके।

रिपोर्ट :- बिजनौर एक्सप्रेस टीम

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago