Categories: किरतपुर

किरतपुर में रक्तदान महादान टीम ने ब्लड जांच शिविर का आयोजन किया

Bijnor: रक्तदान महादान बसी किरतपुर टीम के द्वारा मोहल्ला मुफ्तियान स्थित डॉ मौहम्मद जुनैद की क्लीनिक पर ब्लड ग्रुप जांच के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया।

जहां बारिश होने के बावजूद लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपना ब्लड ग्रुप चेक कराया।

बता दें कि कई बार रक्त की जरूरत पड़ने पर लोगों को उनके ब्लड ग्रुप का पता नहीं होता है, जिसके कारण कई जिंदगियां खतरे में पड़ जाती हैं।

अक्सर हादसा होने पर या घर में कोई इमरजेंसी होने पर लोगों को अपने ही परिवारजनों के एवं अपना ब्लड ग्रुप नहीं पता होता है। जिसके कारण उनको ब्लड देने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे ही लोगों के लिए रक्तदान महादान बसी किरतपुर की टीम द्वारा ब्लड ग्रुप की जांच के लिए कैंप का आयोजन किया गया।

इस दौरान समाजसेवी डॉ. मौहम्मद जुनैद, रक्तदान महादान बसी किरतपुर टीम के अध्यक्ष मौहम्मद फराज मीडिया प्रभारी मोनिस अनवर और जांचकर्ता डॉक्टर मोहम्मद नवैद व कई अन्य लोग मौजूद रहे।

किरतपुर से हमारे सवांददाता हिमांशु भारती की ये खास रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago