Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : जून 18, 2021
◾नौचंदी जुमेरात पर दरगाह पर ज़ायरीनों ने जिआरत कर मांगीं दुआएँ ।
◾117 साल की अम्मा कनीज़ पंजेतनी ने भी की ज़ियारत।
विश्व प्रसिद्ध दरगाहे आलिया नजफे ए हिन्द मे नौचंदी जुमेरात के अवसर पर दिन भर ज़ायरीनों का आने -जाने का सिलसिला जारी रहा, ज़ायरीन दिन भर अपनी मन्नते और दुआएँ मांगते रहे, मजलिसों और मातम का सिलसिला चलता रहा, कोई चादर चढ़ा रहा था तो कोई अपनी मुनाजात और नमाज़ मे तल्लीन दिखाई दिया हर और से या हुसैन या हुसैन की सदायें गूंज रही थी।
शेरकोट से अपनी नातियों के साथ पहुंची 117 वर्षीये कनीज़ पंजेतनी ने भी दरगाह आलिया पर अपने पैरो से चल कर मौला अली के रोज़े की ज़ियारत की और देश और दुनिआ से कोरोना माहमारी के खात्मे की दुआ की और देश मे अमन चैन व खुशहाली की भी दुआ की।
दरगाह कमेटी की ओर से कमेटी के संरक्षक मो. कोकब मुज्तबा, सचिव ज़फर मुज्तबा सवम ज़ायरीनों का इस्तक़बाल कर रहे थे, वही कमेटी की और से ज़ायरीनों के ठहरने के लिये स्थाई रूप से पंडाल लगाये गये थे व खाने पीने की वयवस्था की हुई थी।
दरगाह ऑफिस से प्रबंधक सिकंदर अब्बास द्वारा बार बार ज़ायरीनों के लिये ऐलान होता रहा की प्रदेश सरकार की कोरोना गाइड लाइन का पालन करते रहे मास्क एवं सेनिटाइज़र और 2 ग़ज़ की दुरी बनाये रखें, सभी ज़ायरीन गाइड लाइन का पालन करते नज़र आये।
इस अवसर पर कमेटी के हसन मेंहदी, शबी अब्बास, असद अब्बास, समर अब्बास, ताजदार मेहदी, शजर अब्बास, मंज़ूर हैदर दिल्ली आदि मौजूद रहे।
©Bijnor Express
पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…