राममंदिर ज़मीन खरीद घोटाले को लेकर बिजनौर में विपक्षी दलों का प्रदर्शन

Bijnor : राम मंदिर जमीन खरीद घोटाले को लेकर सियासत लगातार गर्म हो रही है बिजनौर सदर में आज कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मजिस्ट्रेट ऑफिस पहुंचकर इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग की और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की,

तो वहीं धामपुर में भी शिवसेना ने धामपुर तहसीलदार रमेश चंद चौहान को महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम विजय कुमार जैन जिला प्रमुख नगर ने सौंपा ज्ञापन,

आप को बता दें कि बिजनौर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने आज जिला मजिस्ट्रेट को और शिवसेना ने धामपुर में तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा हैं जिसमें मांग की है कि राम मंदिर जमीन खरीद घोटाले की जो खबरें चल रही हैं,

उसको लेकर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी लोग इसमें दोषी पाए जाते हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता आज नारेबाजी करते हुए जिला मजिस्ट्रेट ऑफिस पहुंचे और उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया।

इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने कहा इस पूरे प्रकरण की जांच हो जिससे पता चल सके कि किसने राम मंदिर के इस पुण्य कार्य में घोटाला किया है

और जो भी व्यक्ति इनमें शामिल है उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए,

बिजनौर से तुषार वर्मा और धामपुर से दिनेश कुमार प्रजापति रिपोर्ट

©Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago