रविवार को भी नजीबाबाद के मुख्य स्थानों पर हुआ सैनीटाइजर का छिड़काव


तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने स्वयं जगह जगह जाकर कराया सैनीटाइजर का छिड़काव

नजीबाबाद न्यूज़:- कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए योगी सरकार द्वारा तीन के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दूसरे दिन भी नजीबाबाद अग्निशमन प्रभारी केएस जादौन ने अपने टीम संग नगर में सेनिटाइज अभियान चलाकर नगर में सेनिटाइजर का छिड़काव किया।

जगन्नाथ चौक पर सेनेटाइजर का छिड़काव कराते तहसीलदार राधेश्याम शर्मा।

     रविवार को नजीबाबाद शहर में उपजिलाधिकारी संगीत व तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के निर्देशन में अग्निशमन के प्रभारी केएस जादौन द्वारा सैनीटाइजर का छिड़काव किया गया। उन्होंने बताया कि आज मालगौदाम चौराहा, कृष्णा टॉकीज, रम्पुरा, मोटा आम तिराहा, मालन पुल से होते हुए पुलिस चैक पोस्ट रम्पुरा,  जगन्नाथ चौक,राजो का चौराहा आदि जगह पर सैनीटाइजर का छिड़काव किया गया।
जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके। अग्निशमन विभाग के प्रभारी केएस जादौन ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान कल तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि शहर के बचे स्थानों को सैनीटाइज किया जाएगा।

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago