Categories: नूरपुर

बिजनौर के नूरपुर प्रदर्शनी मेले में परोसी जा रही अश्लीलता

बिजनौर के नूरपुर में पिछले कई दिनों से चल रहे एक मेले में नियम और कानून का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। इस मेले में आयोजकों द्वारा अश्लील डांस परोस कर अश्लीलता की सारी हदे पार कर दी गई है।

इस संबंध में हैरान करने वाली बात तो ये है कि रात ढलते ही यहां अश्लील डांस शुरू हो जाता है, जिससे लोगों का बड़ा हुजूम भी इस ओर उमड़ पड़ता है। वहीं इस अश्लील डांस से पुलिस का अनजान बने रहना कई सवाल खड़े कर रहा है। सबसे बड़ी बात है यह मेला प्रदर्शनी में चलने वाली डांस पार्टी रूप बदलने वाली लड़की नाग कन्या के नाम से चलाई जा रही है जिसमे अश्लीलता खुलेआम परोसी जा रही है। बार बालाओं का डांस देखने पहुंचे लोग डांस करने वाली लड़कियों पर जमकर नोट लुटाते और जमकर अश्लीलता की हदें पार कर रहे हैं।

दरअसल पिछले कुछ दिन से नूरपूर थाना क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे इस मेले को पुलिस और प्रशासन की अनुमति शर्तों के आधार पर दी गई थी। वावजूद इसके आयोजक नियम कानूनों को ठेंगा दिखा रहे हैं। मेले में अश्लील डांस होने की जानकारी से अनजान पुलिस और प्रशासन ने इसके आयोजकों द्वारा मेले को आगे बढ़ाने की मांग को स्वीकृति तक दे दी है। जिसके चलते स्थानीय लोग इस अश्लीलता परोसने वाले शो से खासे नाराज भी हैं।

बिजनौर की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

©Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago