बिजनौर में जमीन विवाद को लेकर दिन दहाड़े चली गोली, गोली लगने से पिता की की मौत दो पुत्र घायल

खेत को समतल करने वाले पाठे के लिए लगाए गए चोरी के आरोप को लेकर दो पक्षो के बीच चली गोली और चाकूओं के हमले से एक पक्ष के व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया वंही गंभीर दो युवकों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

दरअसल बिजनौर कोतवाली शहर के गांव स्वाहेड़ी में आज सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। जिसमें गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। दो पक्षों के बीच हुई गोली बारी में राशन डीलर देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो बेटे अतुल और मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। अस्पताल में घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई, वंही फोरेसिंक टीम भी मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल में जुट गई है।

एसपी द्वारा बताया गया कि इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके ऊपर एनएसए की कार्यवाही की जाएगी

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago