बिजनौर के नूरपूर में अवैध अतिक्रमण पर सीओ भरत सिंह सोनकर के नेतृत्व में चला बुलडोजर

बिजनौर के थाना क्षेत्र नूरपुर में 1 मई से शुरू हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा सीओ भरत सिंह सोनकर के नेतृत्व में रोडवेज बस स्टैंड शहीद तिराहा, से बिजनौर मार्ग तक यह अभियान चलाया गया। इन क्षेत्रों में घरों के नीचे बनायी गयी सीढ़ियों व दौकानो के सामने अतिक्रमण पर बुलडोजर चला कर ध्वस्त किया गया

आश्चर्य की बात यह रही कि अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिकारी को लोगों के विरोध का सामना नहीं करना पड़ रहा है। जिस रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाना है। उस रोड में अतिक्रमणकारी पहले से ही अपने अवैध निर्माण को हटाने में जुट जा रहे हैं।

इस बीच लोगों का कहना है कि हर वर्ष इस तरह का अभियान चलाकर अवैध निर्माण को हटाया जाता है। इसके बाद किसी अधिकारी का ध्यान नहीं रहने के कारण दोबारा निर्माण करा लिया जाता है।

इस बार अधिकारी के कड़े रुख को देख कर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद अतिक्रमण हटाने के बाद भी इन जगहों पर अधिकारी का ध्यान रहे और दोबारा लोगों को अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कराने से रोका जा सके।

अभियान में सीओ भरत सिंह सोनकर, नगर पालिका ईओ संतोष कुमार व थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस बल व नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद थे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ गुलफाम राजा की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago