बिजनौर की नजीबाबाद पुलिस ने पकड़े चोरी की 4 बाईको के साथ 2 शातिर बाईक चोर

बिजनौर की नजीबाबाद पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब चेकिंग के दौरान अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं सभी बाइक जनपद के अलग-अलग इलाकों से चुराई गई थीं। पुलिस ने पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें जेल भेज दिया है।

जनपद में अपराध की रोकथाम व चोरी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना नजीबाबाद पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों की निशादेही पर चोरी की एक अदद सुपर स्प्लेंडर, एक अदद बुलेट एवं एक एचएफ डीलेक्स चैसिस मय इंजन बरामद किया गया।

पुलिस पुछताछ में पकड़े गए दोनों ने बताया कि यह बाइक उन्होंने किरतपुर, स्योहारा, नजीबाबाद से चोरी की थी तथा दोनों मिलकर जनपद बिजनौर में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है और उन्हे सस्ते दामों पर बेचकर आपस में पैसे बांट लेते है।

पकड़े गए अभियक्तों ने अपने नाम मनीष कुमार पुत्र आदेश कुमार निवासी ग्राम लालपुरमान उर्फ मानपुर थाना नांगल हाल निवासी बैरागी कैम्प थाना कनखल जनपद हरिद्वार तथा दूसरे ने इकरामुद्दीन उर्फ इकराम पुत्र रफीक अहमद निवासी ग्राम अहमदपुर सादात उर्फ जोगीरम्पुरी थाना नगीना देहात जनपद बिजनौर बताया।

थाना पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर दोनो का चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक इलम सिंह, उपनिरीक्षक कय्यूम अली, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह, हैड कॉन्स्टेबल नेत्रपाल राठी, अवधेश शर्मा, रोहित आदि रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ विकास आर्य की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago