Categories: नूरपुर

नूरपूर एसडीएम की पहल फसलों को पशु बर्बाद करेंगे तो पशु मालिकों के खिलाफ होगा मुकदमा दर्ज

Bijnor :- नूरपूर में एसडीएम व सीओ ने पशुओं को छुट्टा छोड़ने वाले को सख्त हिदायत दी। निगरानी समिति बनाकर घर घर निरीक्षण होगा पशु नही मिले होगी कङी कार्रवाई

बिजनौर की नूरपुर विधानसभा_क्षेत्र में पशुओं को छुट्टा छोड़ने से ग्रामीणों में नाराजगी है।गुरुवार को नूरपुर थाना परिसर में एसडीएम रीतू चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मामला उठने पर एसडीएम रीतू चौधरी ने सख्त हिदायत दी कि अगर किसी का नुकसान होता है तो पशुपालकों पर कार्रवाई होग।नगर क्षेत सहित अन्य गांवों में छुट्टा पशु फसल नुकसान पहुंचा रहे हैं।

आयोजित बैठक में प्रधानों के साथ साथ क्षेत्र के संभ्रांत ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में छुट्टा पशुओं को लेकर निगरानी समिति बनाने का निर्देश दिया गया। एसडीएम रीतू चौधरी ने कहा कि राजस्व प्रशासन पुलिस प्रशासन व ब्लॉक प्रशासन द्वारा टीमे बनाई जाएगी जो गाँव मे जाकर घर घर निरीक्षण करेगी।

पशुपालक अपने पशुओं को बांध कर रखें। उनके चारा पानी का प्रबंध करें।अगर ऐसा नही पाए गए तो ओर उनके घर पशु नही मिले तो उनसे पूछताछ कर उनके विरुद्ध कङी कार्रवाई की जाएगी।किसान मेहनत कर सब्जियों व फसलो की खेती कर रहा है। अगर उनकी फसलों को पशु बर्बाद करेंगे तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

किसी भी कीमत पर पशुपालक पशुओं को खुला न छोडे़ं।बैठक मे सीओ सुनिता दहिया,थानाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा,व क्षेत्र के ग्राम पंचायतो के ग्राम प्रधान मोजूद रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता गुलफ़ाम राजा नूरपूर

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago