Categories: नूरपुर

बिजनौर में गौकशी करते हुए मुठभेड़ में एक युवक गिरफ्तार, दूसरा साथी हुआ फरार

जनपद बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गोकशी की कोशिश कर रहे दो व्यक्तियों में से एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना स्थल से पशु कटान के उपकरण और एक गोवंश को भी बरामद किया है।

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि देर रात गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि ग्राम दरियापुर के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां दो युवक एक गाय को गन्ने के खेत में पेड़ से बांधकर गोकशी की तैयारी में थे। पुलिस को देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी।

इस दौरान एक आरक्षी सिद्धांत को बाजू में गोली लगी।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी भागने में सफल रहा।

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम उस्मान पुत्र काले निवासी मोहल्ला बुद्ध बाजार,ग्राम नींदङू थाना धामपुर बताया, जबकि फरार आरोपी का नाम असिफ पुत्र शमीम निवासी मोहल्ला कुरेशियान, अकबराबाद, थाना कोतवाली, जनपद बिजनौर बताया गया। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, पशु कटान के उपकरण और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की।

घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सीएचसी नूरपुर भेजा गया।थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार,उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह,उपनिरीक्षक रवी कुमार, व पुलिस बल रहा

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ गुलफाम राजा नूरपुर

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago