बिजनौर के छोटा इटावा गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी को कुछ लोग घर के बाहर से उठाकर जहरीला पदार्थ देने के बाद एस आर एस मॉल के पास छोड़कर भाग गए। किसी तरह लड़की ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
दरअसल, यह पूरा मामला बिजनौर शहर कोतवाली के इटावा गांव का है। हमारे संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवती के परिजनों ने बताया, कुछ लोग रास्ता पूछने के बहाने उनकी बेटी को किडनैप कर ले गए।
आरोप है, कि अपहरणकर्ताओं ने लड़की को जहरीला पदार्थ खिलाकर नगर के एक मॉल के पास छोड़ दिया और भाग गए। परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है
बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद धामपुर
©Bijnor Express
पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…