बड़ी बहन ने दो छोटी बहनों का गला घोंटा बड़ा था परिवार पिता थे परेशान मार दिया

बिजनौर के थाना क्षेत्र नूरपुर मे दिल दहला देने वाली घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया 2 बच्चियों के बिस्तर पर पड़े शव देख कर घर मे कोहराम मच गया सूचना मिलते ही में एसपी ग्रामीण राम अर्ज व एसपी बिजनैर नीरज कुमार जादौन रात्रि में ही मोके पर पहुंचे। जांच पडताल में पता चला कि बहन ने सोते हुए दुपट्टे से गला घोटकर अपनी दो छोटी बहनो की निर्मम हत्या की थी

आप को बता दे की ये रोंगटे खड़े के देने वाली घटना नूरपुर के गांव गोहावर जैत की बताई जा रही है। देर रात बिस्तर पर 7 साल की रिया और 5 साल की पवित्रा का शव पड़ा मिला जिसकी खबर से गांव मे हड़कंप मच गया।

घटना बड़ी होने की वजह से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसपी नीरज कुमार जादौन फिल्ड यूनिट की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और पूछताछ की पूछताछ ने पता चला की सविता नाम की महिला अपने पति सहदेव व 6 बच्चे 5 लड़की और एक लड़के के साथ गांव मे रहती है। मृतिका बच्चियों की बड़ी बहन सविता के पहले पति पुखराज से है। तथा मृतिका बच्चिया दूसरे पति सहदेव से है।

मृतिका बच्चियों की 13 साल की बड़ी बहन ने पुलिस को बताया की उसके घर मे रात दो लोग आये और उसकी छोटी बहनो की हत्या करके चले गये। थोड़ी देर बाद लड़की ने फिर बयान बदलते हुए अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया की उसी ने अपनी छोटी बहन रिया 7 वर्ष पवित्रा 5 वर्ष की अपने दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की है।

जब पुलिस ने हत्या का कारण पूछा तो 13 वर्षीय लड़की ने बताया की वो मेरी सोतीली बहने है। और मेरे पिता इनसे परेशान रहते थे।  ग्रामवासियों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बडी लडकी घर का सारा काम-काज करती थी, जिस कारण वह परेशान भी रहती थी।

चूँकि लडकी नाबालिग है, इसलिये महिला पुलिस द्वारा लडकी से अत्यंत संवेदनशीलता एवं गहनता से पूछताछ की जा रही है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। फिलहाल इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे बिजनौर मे हड़कंप मच गया है।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ गुलफाम राजा की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago