जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद में कोटद्वार मार्ग स्थित रॉयल पैलेस में गुरूवार को दोपहर एमबीबीएस सेमीनार का आयोजन किया। सेमीनार में विदेश से आए मेडिकल कम्पनियों से जुड़े प्रतिनिधियों ने विदेशों में प्राइवेट यूनिवर्सिटी से होने वाली एमबीबीएस की शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विदेश से आए डॉ. जोसा व मिसेज तमर भाटिया ने भारत के बच्चों से रशिया की यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ने की अपील की। यूनिवर्सिटी के संचालक मसरूर कुरैशी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल, चेयरमैन इंजीनियर मुअज्जम, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड., डॉ. मकसूद कुरैशी, साहनपुर के पूर्व चेयरमैन मेराज अहमद, जिशान सैफी, मुकीम कुरैशी, राशिद कुरैशी आदि ने विचार रखे।
सभी अतिथियों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया। सभी ने यूक्रेन में युद्ध के दौरान मसरूर कुरैशी द्वारा वहां पढ़ने वाले बच्चों को सकुशल निकालकर भारत पहुंचाने तथा भारत के बच्चों को बहुत कम खर्च पर एमबीबीएस की शिक्षा दिलाने के लिए उनकी सराहना की। कार्यक्रम आयोजक डॉ. महमूद अहमद भोलू ने सेमीनार में शिरकत करने वाले सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।
बिजनौर एक्सप्रेस के साथ नजीबाबाद से विकास आर्य की रिपोर्ट
©Bijnor express
पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…