Categories: नूरपुर

नूरपूर मंदिर में बिजली का कार्य कर रहे व्यक्ति के करंट की चपेट में आने से मौत

Reported By : गुलफ़ाम राजा | बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 16 जुलाई, 2021

Bijnor: जनपद बिजनौर थाना क्षेत्र नूरपूर के राजा का ताजपुर में देर रात राज विलास पैलेस में एक शादी समारोह था। जिसमें जिसमें मुकेश कुमार तोमर पुत्र छोटे लाल उम्र लगभग 40 वर्ष लाइट का कार्य करता था। बिजली खराब होने पर वह मंदिर के पास लोहे की सीढ़ी लगाकर लाइट ठीक कर रहा था।

तभी अचानक वह जनरेटर की लाइट की चपेट में आ गया। वहां मौजूद व्यक्तियों ने जनरेटर बंद कर मुकेश को नीचे उतारा और स्थानीय चिकित्सकों के पास ले गए । जहां उसे गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने बाहर जाने की सलाह दी।

परिजनों इलाज के लिए हायर सैंटर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये सुनकर परिवारजनों में कोहराम मच गया मुकेश अपने पीछे तीन बेटी एक बेटा छोड़ कर गया है। परिवार व मौहल्ले में शोक का मौहोल पसरा हुआ है। मुकेश कुमार एक मिलनसार व्यक्ति था।

इस आर्टिकल को शेयर करे व ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए बिजनौर एक्सप्रेस पर बने रहे

शादी समारोह को रोशन करने के प्रयास में अपने घर में कर बैठा अंधेरा, करंट लगने से हुईं मौत..आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

नूरपुर से गुलफाम राजा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago