Categories: नहटौर

बिजनौर के नहटौर में पानी की निकासी ना होने से घरों व कब्रिस्तान में पानी जमा होने से ग्रामिण परेशान है

बिजनौर के नहटौर में पानी की निकासी ना होने के कारण घरों व कब्रिस्तान में पानी जमा होने से ग्रामिण परेशान है। पानी की निकासी होगी कैसे जब पानी के तालाब की सफाई ना होने से तालाब में लम्बी लम्बी घांसे उग आई है। तालाब भी अब समतल भूमी दिखाई दे रही है।

क्षेत्र के गांव सदरुददीन नगर के लोग पानी की निकासी की समस्या के लिए जूझ रहे हैं।लेकिन ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा हौ।पूर्व में भी ग्रामीण पानी की निकासी की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने पानी की समस्या से ग्रामीणों को निजात नही पहुंचाई है।

पानी निकासी ना होने के कारण घरों से निकला गंदा पानी घरो के सामने व गांव की सीमा पर स्थित कब्रिस्तान में भर रहा है। तालाब में पहुंचने वाला पानी अब कब्रिस्तान में जमा हो रहा है। जबकि गांव की सीमा पर स्थित एक तालाब जो जाटो वाले के नाम से जाना जाता है।

उक्त तालाब की सफाई ना होने के कारण तालाब में लंबी-लंबी घांस उग आई तालाब में लंबी घास होने के कारण तालाब समतल भूमि दिखाई दे रहा है।कभी कभी क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशु भी तालाब में घास देखकर तालाब में घुस जाते है जो तालाब में भरी गार में घुस जाते है।

आवारा पशुओं से तालाब से निकला नही जाता है।ग्रामीणों की मदद से आवारा पशुओं को तालाब से निकाला जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की सफाई हो जाए तो गांव का पानी तालब में पहुंच जाएगा जिससे गांव के पानी की निकासी हो सकेगी।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तालाब की सफाई कराकर पानी को तालाब में पहुंचाने की बात कही।

तालाब की विडियो

नहटौर से हमारे संवाददाता मौहम्मद फैज़ान की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago