Categories: नूरपुर

बिजनौर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 15 लाख रुपए की चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

बिजनौर में 29 मई की रात को एक इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक का सामान चोरी कर गल्ले में रखे 15 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। पुलिस ने आज इस घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन की तलाश में पुलिस जुटी है है।

दरअसल बिजनौर के नूरपुर थाना थाना क्षेत्र में एमए इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम मालिक मशरेफ अली ने 30 मई को पुलिस को उनके शोरूम में चोरी होने की तहरीर सौंपी थी। उसी के चलते घटना के शीघ्र अनावरण व चोरों की गिरफ्तारी के लिए एसपी द्वारा नूरपुर पुलिस को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस क्षेत्राधिकारी चांदपुर के कुशल नेतृत्व में आज चेकिंग के दौरान ग्राम गोहावर नहर के पुल के पास संदिग्ध लग रहे युवकों को रोका गया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया।

थाना नूरपुर पुलिस द्वारा पुलिस कार्यवाही में 02 शातिर चोर, चोरी के सामान (कीमत करीब 1.5 लाख रूपये), घटना में प्रयुक्त अशोक लीलैण्ड गाड़ी व अवैध शस्त्रों सहित गिरफ्तार

पुलिस ने सूझबूझ के साथ घेराबंदी कर दो अभियुक्त सायम और वसीम को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में बताया,बकि वह सभी मुरादाबाद के रहने वाले हैं और 29 तारीख को इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम में उनके द्वारा चोरी की गई थी।

इनका एक गैंग है जिसका लीडर नदीम है बाकी दो अन्य साथी राजा और गुलजार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है और चोरी में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद की है। अभियुक्तों को जेल भेजने की तैयारी में पुलिस जुट गई है। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर इस घटना का खुलासा किया।

15 लाख रुपए की चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago