बिजनौर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का सफलतापूर्वक धरना समाप्त 22 गांवों की विद्युतापूर्ति शुरू

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंग ने की अपने सदस्यों की सराहना व कर्मचारियों का दिया धन्यवाद

बिजनौर न्यूज़:- जिला बिजनौर के पीली चौकी क्षेत्र में स्तिथ ट्रांसफर जो कि 17 जून से खराब था जिससे आस पास के सभी क्षेत्रवासियों व किसानों को बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था। इसको बदलवाने के लिए अधिकारियों को कई बार सूचित किया परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई।

धरना प्रदर्शन करते संगठन के कार्यकर्ता

       सुनवाई ना होने के कारण राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के संस्थापक सरदार वीएम सिंह के निर्देशन में संगठन के युवा नेता अपने संगठन बिजनौर साथियों के साथ मिलकर अनुशासनित ढंग से 06 जुलाई को धरने पर बैठ, परन्तु 07 जुलाई को यूपी सरकार द्वारा धारा 144 लागू कर दी गयी परन्तु संगठन के सभी सदस्य धरने पर डटे रहे, फलस्वरूप 09 जुलाई की दोपहर ट्रांसफॉर्मर को बदलवा दिया गया।

ट्रांसफार्मर को बदलते कर्मचारी

अदित चौधरी ने बताया कि संगठन ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कानूनी दायरे में रहकर भी किसानों को दिलाया जा सकता है। हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन एवं कानूनी दायरे में रहकर भी अपना हक लेना जानता है । पीली चौकी के धरने में जहां एक तरफ कोरोना की मार थी वहीं दूसरी तरफ बढ़ती भीड़ देखकर प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी थी लेकिन फिर भी संगठन के माध्यम से किसानों की जीत हुई। 

सरदार वीएम सिंह किसानों के गन्ना बकाया के लिए 26 जुलाई को करेंगे डिजिटल स्ट्राइक। इसको सफल बनाने के लिए उन्होंने अपने सभी साथियों से बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया।

अब अगले पड़ाव में किसान अपने गन्ने के ब्याज सहित भुगतान के लिए 26 जुलाई को शाम 4 बजे से ट्विटर पर #ब्याज_समेत_गन्ना_भुगतान ट्रेंड करके अपनी बात मुख्यमंत्री योगी व प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाएंगे ।

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago