Categories: साहनपुर

नजीबाबाद के वरिष्ठ पत्रकार व कवि अजय जैन का निधन।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस | Najibabad, Bijnor, UP | Updated : 5 दिसम्बर, 2021

नगर के वरिष्ठ पत्रकार हिंदी दैनिक समाचार पत्र जनवाणी के तहसील प्रभारी बेहद मृदुभाषी अजय जैन जी का निधन हो गया है। चार दिन पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था जिस के बाद सभी वो देहरादून एडमिट थे।
ये समाचार सुनकर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई

अजय जैन नगर के वरिष्ठ पत्रकार थे समय समय पर पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकारगण उनसे सुझाव लेते रहते थे। हर पत्रकार के लिए हमेशा उन्होंने बड़े भाई की भूमिका निभाई। हर महकमे में उनका सम्मान था हर दिल अजीज अजय जैन इस दुनिया में नहीं रहे यकीन नहीं हो रहा है ।

आज दोपहर देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।उनका पार्थिव शरीर शाम 6 बजे तक नजीबाबाद पहुंचने की संभावना है। ईश्वर उनके परिवार और साथियों को पत्रकारिता जगत और व्यक्तिगत रूप से हुई दुखद क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

तीन दशक सेअधिक से पत्रकारिता के क्षेत्र में अजय जैन का अपना महत्वपूर्ण स्थान रहा उन्होंने सामाजिक परिवेश, साहित्यिक सेवाओं के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के हितों के लिए लेखनी को समर्पित रखा।उनके निधन से हुई अपूरणीय क्षति हम सबको विचलित रखेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago