बिजनौर : विधायक ने उद्घाटन के मौके पर नारियल मारा तो टूट गई सवा करोड़ की सड़क, सड़क से मजबूत निकला नारियल, भ्रष्टाचार की खुली पोल।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस | Haldaur, Bijnor, UP | Updated : 3 दिसम्बर, 2021

जनपद बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र बालकिशनपुर चौराहे के पास से होकर गुजर रही नहर की पटरी पर 1.16 करोड़ की लागत से बनी नवनिर्मित तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क का गुरुवार उद्धघाटन होना था ।

उद्घाटन के दौरान जब नारियल फोड़ा गया तो सड़क से मजबूत निकला नारियल की जगह सड़क टूट गई लेकिन नारियल का बाल भी बांका नही हुआ ।

यह देख लोग हक्का बक्का रह गए उद्घाटन करने पहुँची विधायक सूची मौसम चौधरी का सिंचाई विभाग पर गुस्सा फूट पड़ा वह अपनी सरकार में ही धरने पर बैठ गईं और प्रशासन को जांच के आदेश दिए।

बिजनौर की यह घटना सड़क निर्माण पर सवाल उठाती और सिस्टम व  नेताओं को हंसी का पात्र भी बनाती है जानकारी के अनुसार 1.16 करोड़ की लागत से बनाई इस सड़क के सिंचाई विभाग ने सड़क के नमूने सील करके जॉच को भेजे दिए है ।






Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago