Bijnor: हाजी तस्लीम अहमद ने किया विधायक निधि से बनी 320 मीटर सीसी रोड का उद्घाटन

Najibabad: कल दिनांक 7 फरवरी 2021 को समाजवादी पार्टी के नजीबाबाद विधायक हाजी तसलीम अहमद ने विधानसभा क्षेत्र नजीबाबाद के ग्राम तातारपुर लालू के अंतर्गत विजयनगर कॉलोनी में अपनी विधायक निधि से बनी 320 मीटर सीसी रोड का उद्घाटन किया,

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष नईम मकरानी का भी स्वागत किया गया कॉलोनी वासियों शराफत हुसैन उर्फ़ नवाब एडवोकेट, सोहेल खान एडवोकेट, मुनव्वर हुसैन, शहजाद हुसैन, शमशाद हुसैन, नौशाद हुसैन, मोहम्मद शमी, डॉक्टर नौशाद, वसीम अहमद, शकील अहमद टीटी, शाकिर अंसारी ने विधायक तसलीम अहमद का स्वागत किया एवं सीसी रोड के निर्माण के लिए उनका धन्यवाद दिया,

इस मौके पर संबोधित करते हुए हाजी तस्लीम अहमद ने कहा कि उन्होंने जो कॉलोनी वासियों से वादा किया था वह पूरा किया है और इसी तरह आगे भी कालोनी से संबंधित जो भी समस्याएं होंगी वह समय-समय पर दूर करते रहेंगे

विधानसभा अध्यक्ष नईम मकरानी ने भी उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वह उसे पूरी ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे और समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे,

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नवेद इकबाल सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष नजीबाबाद व पूर्व चेयरमैन जलालाबाद याकूब राईन, जिला सचिव जाहिद अंसारी, विशेष आमंत्रित सदस्य अनवर खान मंसूब, जिला सचिव इंजीनियर शादाब हैदर, जिला सचिव मेहताब अहमद, जिला सचिव मोहम्मद सलमान हुमायूंपुर इद्दू, हाजी दिलशाद, मरगूब अहमद हुमायूंपुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य एजाज अंसारी, शमशाद अंसारी, मास्टर अकील, हाफिज मतलूब अंसारी, फुरकान, माजिद मकरानी नारायणपुर रतन, मुफ्ती इसरार, जहीर अहमद आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे,

Report साभार नितिन कश्यप

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago