उत्तराखण्ड के चमोली में ग्लेशियर फटने के बाद बिजनौर में हाई अलर्ट घोषित, 7-8 बजे आ सकता है उफानी पानी

उत्तराखंड के चमोली और जोशीमठ के नज़दीक बना बांध क्षतिग्रस्त होने की सूचना।गंगा का जल स्तर बढने की संभावना बिजनौर में रात्रि 07-08 बजे बैराज स्थित गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है।जिला प्रशासन ने गंगा तटीय ग्राम वासियों का सचेत रहने के लिए किया आह्वान,

जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के चमोली और जोशीमठ के पास बना बांध अचानक क्षतिग्रस्त होने से गंगा और उससे मिलने वाली नदियों का जल स्तर बढ़ने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि इसके दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा गंगा पर बसे गांववासियों को सचेत कर दिया गया है तथा राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा गंगा तटीय ग्रामों का भ्रमण कर ग्राम वासियों को सचेत एवं सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है तथा इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा उनकी सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं

वहीं बिजनौर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने जिले की जनता को किया आगाह एसपी ने अपने सम्बोधन में कहा कि गंगा नदी में बाढ आने की संभावना है यहीं वजह है कि एसपी ने गंगा नदी के आस पास ग्रामीणो को सतर्कता बरतने की सलाह दी हैं, तो वहीं गंगा किनारे बसे गांवों में पुलिस के द्वारा नदी के किनारे न जाने की जनता को दी जा रही हिदायत,

उत्तराखण्ड के चमोली में ग्लेशियर फटने के बाद बिजनौर में हाई अलर्ट घोषित, बिजनौर एक्सप्रेस यू टयूब चैनल पर पूरी रिपोर्ट,




बिजनौर से रोहित कुमार की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago