नजीबाबाद में ईद-उल-अज़हा के मौके पर रहेंगी विशेष पेयजल व सफ़ाई व्यवस्था- चैयरपर्सन

Bijnor- नगर पालिका नजीबाबाद की चेयरपर्सन सबिया निशात उर्फ़ रेशम खान ने ईद- उल -अज़हा के मद्देनज़र समस्त अधिकारी व् कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए । चेयरपर्सन सबिया निशात उर्फ़ रेशम खान ने कहा के ईद उल अज़हा के रोज़ सफाई व् पेयजल व्यवस्था का ख़ास ध्यान रखा जाएगा और किसी भी कर्मचारी या अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी । उन्होंने बताया के जानवरों के अवशेष के तुरंत निस्तारण के अतिरिक्त वाहन एवं गलियों में रिक्शा ठेली लगाने के व्यवस्था के अलावा , आवारा पशुओं को बाडे में रखने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं ।

बैठक में मौजूद *पूर्व चेयरमैन मौ मोअज़्ज़म खान ने सभी मुस्लिम भाइयों से अपील करते हुए कहा के हमारा शहर गंगा जमुना तहज़ीब के लिए जाना जाता है । इस रिवायत को क़ायम रखें , और अपने भाइयों की भावनाओं का ख्याल रखें , क़ुरबानी के बाद मीट खुले में न लेकर जाएँ और अवशेष सड़क पर न डालें । कूड़ा गाडी आने पर जानवरों के अवशेष उस में डालें और पालिका प्रशासन का सहयोग करें ।

बैठक में चेयरपर्सन सबिया निशात उर्फ़ रेशम खान व् पूर्व चेयरमैन मोअज़्ज़म खान के साथ इ.ओ. सुरेंद्र सिंघ , स्वास्थ व् खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार , फ़राज़ खान , जलकल अभियंता मूलचंद , शहबाज़ खान , अवर अभियंता उमेश कुमार , प्रधान लिपिक मुजफ्फर अली , पंकज शर्मा , दीपक भर्ती , सुनील कुमार के अलावा समस्त सफाइनायक व् जलकल विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे ।

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago