बिजनौर में अपनी मूलभूत सुविधाओ को लेकर तरस रहे है रशीदपुर गढ़ी के लोग सड़कों पर भरा है गंदा पानी, घरों में भर रहा पानी और कीचड़

🔸उसी पानी में रहने व गुज़रने को मजबूर हैं ग्रामीण प्रधान सेकेट्री व अधिकारियों से लगा चुके गुहार लेकिन सब साधे हुए है मौन

बिजनौर में अपनी मूलभूत सुविधाओ को लेकर तरस रहे है रशीदपुर गढ़ी के लोग। सड़कों पर भरा है गंदा पानी घरों में भर रहा पानी और कीचड़। उसी पानी में रहने व गुज़रने को मजबूर हैं ग्रामीण प्रधान सेकेट्री व अधिकारियों से लगा चुके गुहार लेकिन सब साधे हुए है मौन

विकास खंड मोहम्मदपुर देवमल की ग्राम पंचायत रशीदपुर गढ़ी में गंदगी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी की निकासी न होने के कारण सड़क पर गंदगी फैली हुई हुई है, जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रसीदपुर गढ़ी स्थित आनंद विहार में गंदगी का आलम यह है कि कीचड़ से गुजारना पड़ता है। कई हजार की आबादी वाले इस गांव में शायद ही कोई कच्चा मकान हो बावजूद इसके हालत बदतर है। गांव की सड़कों पर गंदा पानी जमा रहता है।

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के बिना भी सड़कों पर गंदा पानी इकट्ठा रहता है। गंदे पानी की निकासी नहीं होने के बाद मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। इससे लोगों में मलेरिया आदि रोग होने की आशंका बढ़ जाती है।

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी से इस बारे में कई बार शिकायत की, परंतु कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उपरोक्त संबंध में जब जिला पंचायत राज अधिकारी से बात की गई तब उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है परंतु जल्द ही संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या का निदान कराया जाएगा।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ चीफ एडिटर विकास आर्य

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago