बिजनौर का धामपुर रोडवेज डिपो नहटौर हुआ शिफ्ट 63 बसों में से 34 चलेगी नहटौर बस अड्डे से

🔸जीर्णोद्धार कार्य के कारण लिया फैसला। लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा पूरा

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर से है जहां आज से नहटौर रोडवेज बस स्टैंड में, धामपुर डिपो के कार्यालय, को ए आर एम, की मौजूदगी में रविवार को शिफ्ट किया गया कर्मचारियों ने अपना काम शुरू कर दिया है। अब नहटौर, पैजनिया मार्ग पर भी रोडवेज बस चलने से क्षेत्र के लोगों का लाभ मिलेगा

धामपुर डिपो की 63 बसो में से 34 बसो का संचालन नहटौर रोडवेज बस स्टैंड से होगा। हमारे संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार धामपुर में रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार का काम शुरू होने पर धामपुर डिपो के कार्यालय को रविवार को नहटौर रोडवेज बस स्टैंड परिसर में शिफ्ट किया गया है।ए आर एम पीएल पथरिया, की मौजूदगी में शिफ्टिंग का काम किया गया।

नहटौर रोडवेज बस स्टैंड परिसर में धामपुर कक्षो से लाए गए अभिलेख रखे गए कार्यालय शिफ्ट होने पर कर्मचारियो ने अपना काम शुरू कर दिया

ए आर एम पीएल पथरिया, ने बताया कि धामपुर  डिपो में 63 बसे है सभी बसों की देखरेख नहटौर रोडवेज बस स्टैंड में शिफ्टिंग कार्यालय से होगी लेकिन 63 बसो में से 34 बस नहटौर से चलेगी जबकि 29 बसे धामपुर से ही चलेगी।शिफ्टिंग कार्यालय में 12 कर्मचारी कार्यरत रहेंगे।

उन्होंने बताया अब  नहटौर रोडवेज बस स्टैंड से नहटौर, पैजनिया मार्ग से होते हुए भी एक बस का संचालन किया जाएगा।जिससे इस मार्ग के ग्रामीणो को लाभ मिलेगा।

उधर नहटौर रोडवेज बस स्टैंड के आसपास के दुकानदारों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।उनका कहना है कि काफी समय के बाद रोडवेज बस की बदहाली दूर हुई है।इससे कारोबार व रौनक बढ़ेगी। यात्रियो को भी राहत मिलेगी।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद धामपुर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago