Categories: साहनपुर

नजीबाबाद में चोरों ने किसान के 1 लाख रुपए पर किया हाथ साफ

▪️बाईक की डिग्गी खोली तो थैले से रुपये, पासबुक, चेक बुक व अन्य कागजात गायब मिले।

Bijnor/Najibabad जहाँ एक तरफ पुलिस अपराधियों को सलाखों के पीछे भजने का कार्य लगातार कर रही है, वही बेखौफ चोर अपने काम को अंजाम देने में पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। स्टेशन रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रूपए निकालने आए एक किसान की मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे एक लाख रुपए चोरी हो गए। चोरी की होने पर किसान ने पुलिस को जानकारी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोमल सिंह पुत्र थानी सिंह निवासी ग्राम प्रेमपुर थाना मंडावली ने दोपहर के समय लगभग 12:00 बजे स्टेशन रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से किसी को देने के लिए एक लाख रुपए निकाले थे। रूपए बैंक के बाहर गेट पर खड़ी अपनी मोटरसाइकिल की लोहे की डिग्गी में रख कर कोमल सिंह टैंपू अड्डा नजीबाबाद पर किसी कार्य वंश रुक गये।

कोमल सिंह ने थोड़ी देर बाद किसी को रूपए देने के इरादे से ताला लगी अपनी मोटरसाइकिल की डिग्गी खोली तो वहां से थैले में रखे रुपयों के साथ-साथ बैंक की पासबुक, चेक बुक व अन्य जरूरी कागजात किसी ने चोरी कर लिए। पीड़ित ने इधर उधर नजर दौड़ा कर देखा तो वहां पर कोई भी उसे ऐसा व्यक्ति नहीं दिखाई दिया जिस पर शक किया जा सके।

पीड़ित ने नजीबाबाद थाना पहुंचकर चोरी गए रूपए व अन्य कागजातों की तहरीर पुलिस को सौंप कर मदद की गुहार लगाई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

नजीबाबाद से हमारे संवाददाता वसीम बारी की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago